Friday, August 8, 2025
Google search engine
HomeCrimeबेटी ने दूसरे धर्म के लड़के से की शादी, बेटी-दामाद की हत्या...

बेटी ने दूसरे धर्म के लड़के से की शादी, बेटी-दामाद की हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के गोवंडी इलाके में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ कोर्ट में जाकर शादी कर ली। इस बात से नाराज युवती के भाई और पिता ने दोनों को बहाने से बुलाया और हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। वारदात का खुलासा होने पर पुलिस ने छह आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक लड़का करण चंद्रा और लड़की गुलनाज का काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। हालांकि दोनों के घर वाले उनके रिश्ते को मानने को तैयार नहीं थे। ऐसे में करण चंद्रा और गुलनाज ने घर से भाग कर उत्तर प्रदेश में शादी रचा ली और वापस मुंबई पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि दोनों के घर के भागने के बाद से ही लड़की के पिता गोरा खान दोनों से रंजिश रखने लगा था। वहीं जब ये दोनों वापस लौटे तो उसने अपना नया घर दिखाने के बहाने धोखे से बुलाया और पहले अपने दामाद की हत्या कर शव को कुएं डाल दिया। हीं बाद में बेटी गुलनाज की हत्या कर उसका शव नवी मुंबई में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि 14 अक्टूबर को गोवंडी पुलिस थाना इलाके में युवक करण चंद्र का शव मिला था। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए 10 अलग अलग टीमों का गठन किया। इन टीमों ने मामले की जांच शुरू ही की थी कि नवी मुंबई में लड़की का भी शव मिल गया। इसके बाद पुलिस ने गोवंडी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर वारदात की कड़ियों को जोड़ते हुए युवती के पिता गोरा खान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गोराखान से पूछताछ और उसी की निशानदेही पर पुलिस ने युवती के भाई व उसके चार दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उनकी बेटी ने उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरे समुदाय के युवक से शादी की थी। इससे समाज में उनका नाम खराब हो गया था। डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लड़की के पिता 50 वर्षीय गोरा खान और भाई 22 वर्षीय सलमान खान के रूप में हुई है। इनके साथ पुलिस ने सलमान के दोस्तों मोहम्मद कैफ, नौशाद खान समेत एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments