Saturday, July 12, 2025
Google search engine
HomeBusinessराज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री शिंदे का स्वतंत्रता दिवस...

राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री शिंदे का स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन

मुंबई। राज्य के सर्वांगीण विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। किसान, श्रमिक, महिला, और विद्यार्थियों जैसे सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तेजी से कार्य किया जा रहा है। विकसित महाराष्ट्र के निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन जारी है। यह बातें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री शिंदे ने मंत्रालय में ध्वजारोहण के दौरान अपने संबोधन में कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। विदेशी निवेश और गरीब जनता के लिए बनाई गई योजनाओं के माध्यम से नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, जिसमें महाराष्ट्र की बड़ी भागीदारी होगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने निवेश, उद्यमिता, और आम नागरिकों में आत्मविश्वास का निर्माण किया है। कृषि, शिक्षा, विद्युत, निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, स्वास्थ्य सुविधा, कौशल विकास, और ढांचागत सुविधाओं के क्षेत्रों में आमूल-चूल परिवर्तन लाया जा रहा है। राज्य में 15 मिलियन (दशलक्ष) रोजगार के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, और इसके लिए राज्य की लॉजिस्टिक पॉलिसी भी घोषित की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में करीब 10 लाख करोड़ रुपये की ढांचागत सुविधाओं के काम चल रहे हैं। समृद्धि महामार्ग जैसे परियोजनाओं का अंतिम चरण पूरा हो रहा है और नागपुर से मुंबई तक पूर्ण यातायात जल्द ही शुरू होगा। राज्य सरकार की सात प्रमुख योजनाओं ने सामाजिक क्षेत्र में क्रांति लाने का कार्य किया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘शासन आपल्या दारी’ योजना के माध्यम से करीब 4 करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिला है। ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना’ का लाभ रक्षा बंधन से शुरू होगा, जिसमें महिला भगिनियों को विशेष सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से 300 करोड़ रुपये की मदद की गई है, और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों और महिलाओं के लिए भरीव प्रावधान किया गया है। मराठवाड़ा जैसे सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए वैनगंगा-नळगंगा परियोजना को स्वीकृति दी गई है, जिससे पौने चार लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार शहर और ग्रामीण क्षेत्र का भेदभाव न करते हुए सर्वांगीण विकास के प्रयास कर रही है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशप्रेम की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है, और यह भावना हमेशा लोगों के दिलों में बनी रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास के प्रति अपने वचन को दोहराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments