
मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर आज दोपहर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उक्त मौके पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक आशीष शेलार, विधायक प्रवीण दरेकर, विधायक प्रसाद लाड, पूर्व मंत्री विनोद तावड़े, सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, शाही शिष्टाचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।