Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeBollywoodBollywood: सलमान खान का नया लुक देख फैंस हुए हैरान, वीडियो वायरल

Bollywood: सलमान खान का नया लुक देख फैंस हुए हैरान, वीडियो वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। फिलहाल सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक पार्टी के दौरान का है। इस पार्टी के दौरान सलमान का नया लुक देखकर हर कोई हैरान है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान अपनी कार से उतरते नजर आ रहे हैं। सलमान एक पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। इस बीच सलमान का नया लुक देखकर हर कोई हैरान है। ऐसा प्रतीत होता है कि सलमान ने अपने पूरे सिर के बाल हटा दिए हैं। सलमान का ये बाल्ड लुक इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है।

सलमान के इस लुक पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। संभावना है कि सलमान ने यह लुक फिल्म ‘तेरे नाम-2’ के लिए किया है। हालांकि, सलमान ने अभी तक अपने नए लुक पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस वायरल वीडियो पर फैंस ने खूब कमेंट किए हैं।

सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी ‘टाइगर-3’ जल्द ही पर्दे पर आएगी। सलमान फिलहाल इस फिल्म की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ‘टाइगर-3’ के अलावा सलमान ‘प्रेम की शादी’ नाम की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments