
बेगूसराय:(Begusarai) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बेगूसराय नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक का संचालन नगर महामंत्री लालबहादुर महतो ने किया।
बैठक में बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि भाजपा जिस परिश्रम एवं सेवा भाव से आज जनमानस के बीच सर्वप्रिय पार्टी बनी है, उसके नींव में कार्यकर्ताओं का परिश्रम त्याग और बल लगा हुआ है। आज जब संपूर्ण राष्ट्र में सर्वांगीण विकास द्रुतगामी गति से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है तो ऐसे में बेगूसराय जिला में पीछे नहीं है।
बेगूसराय में चल रही तमाम परियोजनाओं की चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की बेगूसराय को विशेष सौगात मिली है। बेगूसराय के वासियों का कर्तव्य है कि उस सौगात के अनुरूप भाजपा के साथ जुड़कर विकास को और अधिक ऊंचाई तक ले जाने में प्रयासरत रहें।
नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश गौतम ने कहा कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता निष्ठावान होकर केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा भारत को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करने में जुटे हुए हैं। आगामी 2024 एवं 2025 के चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों को प्रमुखता से आम जनमानस के बीच लाना है। जिससे केंद्र की चल रही योजनाओं का सभी लोगों से जुड़ा हों एवं अधिकाधिक संख्या में लाभार्थी बन सके।
जिला महामंत्री कुंदन भारती ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के इतने लाभार्थी हैं कि यदि हम हर उस घर तक पहुंचे तो हमारे लिए 2024 एवं 2025 की लड़ाई काफी सरल होगी। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर महा जनसंपर्क अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे। आम जनमानस को बताएंगे कि साफ नियत, सही विकास एवं भ्रष्टाचार मुक्त सरकार केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में ही बन और चल सकती है।