Saturday, October 19, 2024
Google search engine
HomeCrimeपूजा कर लौट रहे पुजारियों पर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को...

पूजा कर लौट रहे पुजारियों पर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के कांदिवली पश्चिम के लालजीपाड़ा इलाके में पूजा कर लौट रहे पुजारियों पर कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। यह घटना शनिवार रात की है, जिसमें पांच व्यक्तियों के समूह ने दो पुजारियों पर हमला किया। इस हमले में पुजारियों को मामूली चोटें आईं हैं। मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, प्रथम खिलारे और छोटू मनिहार, को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को संभालने का काम किया है। फिलहाल, पुलिस पुजारियों पर हुए इस हमले के पीछे की वजह की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments