
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय में श्रीमती अर्चना बढे को राज्य नर्सिंग अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुंबई महासचिव एड. डॉ. वेद तिवारी ने श्रीमती बढे को हार्दिक बधाई दी है। एड. डॉ. वेद तिवारी ने श्रीमती अर्चना बढे की नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और अनुभव से राज्य की नर्सिंग सेवाओं में निश्चय ही सुधार होगा। राज्य नर्सिंग अधीक्षक के पद पर नियुक्ति महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पद चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नर्सिंग सेवाओं के संचालन और प्रबंधन में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। इस नियुक्ति से राज्य की नर्सिंग सेवाओं में और सुधार की उम्मीद की जा रही है। श्रीमती अर्चना बढे के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ नर्सिंग समुदाय और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा।