Sunday, June 29, 2025
Google search engine
HomeCrimeबांद्रा-वर्ली सी-लिंक से कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या

बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या

मुंबई। मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय युवक ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से परेशान था। इसके चलते कथित तौर पर उसने सी-लिंक से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने वाले युवक का नाम आकाश सिंह बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वाला युवक अपने माता-पिता के साथ मुंबई के परेल इलाके में रहता है। वह टैक्सी से सी-लिंक से गुजर रहा था, तभी उसने मोबाइल गिरने का बहाना बनाया और टैक्सी रुकवाई। इसके बाद वह अरब सागर में कूद गया। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से समुद्र में शव की तलाश की। वर्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आकाश सिंह शुक्रवार रात को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से परेल जाने के लिए एक टैक्सी में बैठा। उसने ड्राइवर को बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से चलने के लिए कहा। अधिकारी ने बताया कि सी-लिंक पर पहुंचने के बाद युवक ने टैक्सी ड्राइवर से यह कहकर टैक्सी रोकने को कहा कि उसका मोबाइल फोन नीचे गिर गया है। जिसके बाद ड्राइवर ने टैक्सी एक तरफ खड़ी कर दी और आकाश नीचे उतरा और सी लिंक से समुद्र में छलांग लगा दी। देर रात पुलिस ने शव बरामद कर लिया। शुरुआती जांच के मुताबिक, सिंह का तीन महीने पहले अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि आकाश ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। दिवाली के मौके पर युवक की आत्महत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments