Monday, January 12, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraभाईंदर पूर्व व पश्चिम स्टेशन पर स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता...

भाईंदर पूर्व व पश्चिम स्टेशन पर स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

मीरा–भाईंदर। मीरा–भाईंदर महानगर पालिका की सार्वत्रिक चुनाव 2025–26 के मद्देनज़र मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) अभियान के तहत भाईंदर पूर्व और पश्चिम रेलवे स्टेशन पर विशेष जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मिरा–भाईंदर महानगरपालिका द्वारा प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। महानगरपालिका आयुक्त एवं चुनाव अधिकारी राधाबिनोद ए. शर्मा के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न हिस्सों में मतदाताओं तक मतदान का महत्व पहुंचाने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मीरा–भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र में 15 जनवरी 2026 को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। क्षेत्र में कुल 8 लाख 19 हजार 151 मतदाता हैं। इस चुनाव में 24 प्रभागों से 95 नगरसेवकों का चुनाव किया जाएगा, जिसके लिए 430 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया के लिए महानगरपालिका द्वारा 958 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
स्वीप अभियान के अंतर्गत 10 जनवरी 2026 को सुबह 9.30 बजे भाईंदर (पूर्व) और 10.30 बजे भाईंदर (पश्चिम) स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में यात्रियों और नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षा समन्वयक अवंती भोईर ने मतदाता के अधिकार, जिम्मेदारियां और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान अभिनव तरीकों से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया, जिसे नागरिकों की उत्स्फूर्त प्रतिक्रिया मिली। महानगरपालिका की ओर से स्वीप अभियान के माध्यम से लगातार यह अपील की जा रही है कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments