Friday, April 10, 2026
Google search engine
HomeLifestyleTravelतेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति...

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की मौत

भूपेंद्र सिंह /उन्नाव, उत्तर प्रदेश। कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग स्थित ग्राम मदार नगर में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे यहां के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घर के मुखिया की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम मदार नगर निवासी सुखलाल कुशवाहा 55 वर्ष पुत्र धनीराम गत सोमवार को रात करीब 8 बजे घर से चौराहे पर सामान लेने के लिए जा रहा था। कटरा – बिल्हौर मार्ग पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह उछल कर दूर जा गिरा। हादसे में सुखलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग और परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजन में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी शिवरानी, पुत्री रानी व सुदामा एवं पुत्र सुरेंद्र तथा वीरेंद्र को रोते बिलखते छोड़ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments