HomeझारखंडRanchi:मोदी सरकार के 9 साल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का...

Ranchi:मोदी सरकार के 9 साल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का भाजपा पर हमला

रांची:(Ranchi) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केन्द्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है। गरीब व्यक्ति और गरीब हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने सोमवार को बातचीत में कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार नौ वर्ष में हर मोर्चे पर विफल रही है। महिला, दलित, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। मोदी सरकार पिछले नौ सालों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है।

साथ ही उसका दुरुपयोग विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ कर रही है। कोरोना काल में भी मोदी सरकार के अचानक लॉकडाउन के फैसले से लाखों लोग घर जाने के लिए मजबूर हुए। कोरोना के कारण 40 लाख लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों को मुआवजा देना बंद कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments