मुंबई से गोरखपुर और छपरा के लिए पश्चिम रेलवे चलाएगा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

बांद्रा टर्मिनस और उधना से होगा संचालन, यूपी जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, 24 नवंबर से टिकट बुकिंग शुरू

मुंबई। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और छपरा के लिए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा के अनुसार, इन ट्रेनों का संचालन नवंबर में निर्धारित तारीखों पर किया जाएगा।

  1. बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल (05092/05091)
    ट्रेन संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस से 25 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर से 23 नवंबर को रात 9:55 बजे रवाना होकर 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, आगरा, कानपुर सेंट्रल, गोंडा और बस्ती सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
  2. बांद्रा टर्मिनस–छपरा स्पेशल (05186/05185)
    ट्रेन संख्या 05186 बांद्रा टर्मिनस से 27 नवंबर को सुबह 10:45 बजे रवाना होकर 29 नवंबर को रात 1:30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05185 छपरा से 25 नवंबर को रात 9 बजे रवाना होकर 27 नवंबर को सुबह 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। रास्ते में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, आगरा, प्रयागराज, बनारस, मऊ और बलिया सहित कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
  3. उधना–छपरा स्पेशल (05116/05115)
    ट्रेन संख्या 05116 उधना से 26 नवंबर को सुबह 10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:50 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05115 छपरा से 24 नवंबर को शाम 6:20 बजे रवाना होकर 26 नवंबर को सुबह 5:20 बजे उधना पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ और बलिया स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

24 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग
ट्रेन संख्या 05092, 05186 और 05116 की बुकिंग 24 नवंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों के एसी, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। यात्री ठहराव और समय-सारणी की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *