5 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला मंडल अधिकारी गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (ACB) ने रिश्वतखोरी के मामले में महिला मंडल अधिकारी रोहिणी शशांक गुप्ते (57) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुलशी तहसील के घोटावडे में मंडल अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। ACB के अनुसार, शिकायतकर्ता ने मौजे केमसेवाड़ी में खरीदी गई 12 आर जमीन के 7/12 उतारे और फेरफार रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इस काम के बदले रोहिणी गुप्ते ने अपने और तलाठी के लिए 5-5 हजार रुपये, कुल 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर ACB ने 28 जुलाई 2026 को जांच की। जांच में महिला अधिकारी द्वारा अपने हिस्से के 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने की बात सामने आई। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को पुणे ग्रामीण के पौड पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध क्रमांक 342/2026 दर्ज किया गया। ACB ने कार्रवाई करते हुए महिला मंडल अधिकारी को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस निरीक्षक प्रवीण निंबालकर और अशोक गावडे सहित ACB की टीम ने कार्रवाई की। जांच की निगरानी पुलिस उप अधीक्षक सतीश वाळके कर रहे हैं। सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने के इस मामले में ACB की कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *