चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर 2026 की रात प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट पुलिस टीम के साथ आजाद मार्ग स्थित पीपर खेड़ा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मोटरसाइकिल लेकर जा रहे दीपक (30) पुत्र जगन्नाथ, निवासी रौतापुर, थाना गंगाघाट, को रोककर जांच की गई। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UP 35 BC 3858) बरामद की। इस मामले में गंगाघाट थाने में पहले से मुकदमा अपराध संख्या 629/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *