पश्चिम रेलवे ने तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर और उधना–जयनगर के बीच नवंबर में भी चलेंगी विशेष ट्रेनें

मुंबई। यात्रियों की सुविधा और त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम रेलवे ने विभिन्न गंतव्यों के लिए चलने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीन जोड़ी साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों को नवंबर 2026 में भी चलाया जाएगा।
बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल
ट्रेन संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर जंक्शन साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल के फेरे 1 और 8 नवंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं। वापसी में ट्रेन संख्या 09084 गोरखपुर जंक्शन–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल 2 और 9 नवंबर को चलेगी।
उधना–जयनगर की दो स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन संख्या 09073 उधना जंक्शन–जयनगर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल 1 और 8 नवंबर को चलाई जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09074 जयनगर–उधना जंक्शन साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल 3 और 10 नवंबर को चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09071 उधना जंक्शन–जयनगर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल के फेरे भी 1 और 8 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं। वापसी में ट्रेन संख्या 09072 जयनगर–उधना जंक्शन साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल 3 और 10 नवंबर को संचालित होगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *