HomeCrimeपालघर में आदिवासी किसान से ₹50 लाख की धोखाधड़ी

पालघर में आदिवासी किसान से ₹50 लाख की धोखाधड़ी

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में वधवान पोर्ट प्रोजेक्ट के लिए मिले मुआवजे की रकम में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आदिवासी किसान के साथ 50.27 लाख रुपये की कथित ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में एक नाबालिग द्वारा अपनी ही मां के बैंक खाते से 33 लाख रुपये ट्रांसफर करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के अनुसार, दहानू तालुका निवासी अनपढ़ आदिवासी किसान किरण पांडू पालावा को वधवान पोर्ट परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के बदले 2,91,89,126 रुपये का मुआवजा मिला था। आरोप है कि तीन लोगों ने उसकी अशिक्षा का फायदा उठाकर उसे बोइसर स्थित एक निजी बैंक में ले गए और पैसे निकालने में मदद करने का झांसा दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने धोखे से किसान के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान विभिन्न दस्तावेजों एवं डिजिटल डिवाइस पर ले लिए। इसके बाद बैंक खाते की जानकारी में हेरफेर कर अपनी संपर्क जानकारी जोड़ दी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसान की जानकारी के बिना उसके खाते से 50,27,760 रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments