Thursday, April 9, 2026
Google search engine
HomeCrimeफर्जी दस्तावेजों से जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सोहेल अहमद...

फर्जी दस्तावेजों से जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सोहेल अहमद गिरफ्तार

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उन्नाव में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमानत कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, कोतवाली सदर थाना में संजय कुमार निवासी ग्राम रिठनई, थाना अचलगंज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके और उनके चाचा राजकुमार के नाम पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत किए गए और इनके आधार पर एक बंदी की जमानत कराई गई। इस शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 174/2026 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान सामने आया कि जिला कारागार में निरुद्ध अभियुक्त गुफरान ने अपनी जमानत कराने के लिए सोहेल अहमद से संपर्क किया था।जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के सरगना सोहेल अहमद ने गुफरान के पिता से 22 हजार रुपये लेकर अपने साथी रंजीत (निवासी शुक्लागंज) की मदद से फर्जी आधार कार्ड, ग्राम प्रधान का निवास प्रमाण पत्र और थाने की रिपोर्ट तैयार कर नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रस्तुत कर दी, जिसके आधार पर जमानत प्राप्त कर ली गई।दिनांक 6 अप्रैल 2026 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काशीराम मोड़ से अभियुक्त गुफरान और सोहेल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान सोहेल अहमद के कब्जे से 8 फर्जी मुहरें, 11 आधार कार्ड और एक इंक पैड बरामद किया गया।गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 336(3), 338, 340(2) और 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोहेल अहमद और उसका साथी रंजीत अन्य मामलों में भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमानत दिलाने में शामिल रहे हैं, जिसकी जांच जारी है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments