Tuesday, April 7, 2026
Google search engine
HomeCrimeकाला जादू के नाम पर 1.66 करोड़ की ठगी, आरोपी फरार

काला जादू के नाम पर 1.66 करोड़ की ठगी, आरोपी फरार

इंद्र यादव/ठाणे। अगर आपको लगता है कि जादू सिर्फ फिल्मों तक सीमित है, तो यह मामला आपकी सोच बदल सकता है। ठाणे के कासरवडवली इलाके में एक शातिर ठग ने ‘काला जादू’ के नाम पर एक परिवार को इस कदर डराया कि उनकी तिजोरी से 1.66 करोड़ रुपये गायब हो गए। कासरवडवली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी मंजुनाथ शेट्टी, जो अंधेरी का निवासी है, ने परिवार को यह विश्वास दिलाया कि उन पर किसी ने काला जादू कर दिया है। डर के इस माहौल में परिवार धीरे-धीरे उसकी बातों में आता गया और बड़ी रकम उसके हवाले करता गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फरवरी 2024 से जनवरी 2026 तक करीब दो साल में चरणबद्ध तरीके से ठगी को अंजाम दिया। शुरुआत 10 लाख रुपये नकद से हुई, जिसके बाद अलग-अलग बहानों से करीब 1.56 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए गए। आरोपी ने ‘विशेष पूजा-पाठ’, ‘ग्रह शांति’ और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा जैसे धार्मिक उपायों के नाम पर परिवार को झांसे में रखा, लेकिन इन उपायों से कोई राहत नहीं मिली और पीड़ितों का आर्थिक नुकसान होता गया। जब परिवार को इस धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी और आरोपी करोड़ों रुपये लेकर फरार हो चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महाराष्ट्र मानव बलि और अघोरी प्रथा एवं जादू टोना निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के अंधविश्वास और धोखाधड़ी से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments