Sunday, April 5, 2026
Google search engine
HomeCrimeएलपीजी गैस चोरी का बड़ा भंडाफोड़, 1.26 करोड़ का माल जब्त; दो...

एलपीजी गैस चोरी का बड़ा भंडाफोड़, 1.26 करोड़ का माल जब्त; दो आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए

मुंबई। राज्य के शिधावाटप (राशन) विभाग की राज्यस्तरीय सतर्कता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एलपीजी गैस चोरी के एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। 2 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नियंत्रक शिधावाटप चंद्रकांत डांगे के निर्देश और गणेश बेल्लाळे के मार्गदर्शन में वैजापुर रोड स्थित खोजेवाड़ी इलाके में छापेमारी की गई।होटल साईयश के पास की गई इस कार्रवाई के दौरान एलपीजी टैंकर का सील तोड़कर गैस चोरी करते हुए दो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। जांच में एचपी कंपनी के दो कैप्सूल टैंकर (MH43 K 5921 और MH43 CK 5747) बरामद हुए, जिनमें क्रमशः 17,590 किलो और 17,630 किलो एलपीजी गैस भरी हुई थी। इसके अलावा मौके से 19.2 किलो क्षमता के 17 भरे और 6 खाली सिलेंडर, 14.2 किलो का 1 भरा सिलेंडर तथा 5 किलो के 2 भरे सिलेंडर भी जब्त किए गए। कुल मिलाकर 35,220 किलो एलपीजी गैस, 2 टैंकर और 26 सिलेंडर सहित करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। सतर्कता टीम के अनुसार, जब्त की गई गैस से लगभग 2480 परिवारों की घरेलू जरूरतें पूरी हो सकती थीं। इस मामले में छत्रपति संभाजीनगर के एमआईडीसी वाळूज पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments