
मुंबई (अनिल बेदाग)। भारतीय सिनेमा में अदाह शर्मा लगातार अपनी अलग पहचान मजबूत कर रही हैं। कमर्शियल फिल्मों से लेकर कंटेंट-ड्रिवन प्रोजेक्ट्स तक, उन्होंने हर बार अपने किरदारों से दर्शकों को चौंकाया है। द केरला स्टोरी की जबरदस्त सफलता, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 375 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की, यह साबित करती है कि महिला-प्रधान कहानियां भी बड़ी हिट बन सकती हैं। अब अदाह अपने करियर में एक नया मोड़ लेते हुए ‘सुपर वेली’ में नजर आने वाली हैं, जो सुपरहीरो जॉनर में एक दिलचस्प और हटकर प्रयोग मानी जा रही है। लेकिन सबसे खास बात तब सामने आई जब उन्होंने अपने पसंदीदा सुपरहीरो का नाम बताया। जहां आमतौर पर लोग एवेंजर्स के किरदारों का जिक्र करते हैं, वहीं अदाह ने हनुमान को अपना फेवरेट सुपरहीरो बताया। उनके अनुसार, हनुमान शक्ति, विनम्रता और भक्ति का अद्भुत संगम हैं—एक ऐसे सुपरहीरो जिन्हें किसी तकनीक या आधुनिक सूट की जरूरत नहीं होती। अदाह का यह नजरिया न केवल उनकी सोच को दर्शाता है, बल्कि भारतीय संस्कृति और पौराणिक पात्रों के प्रति उनके जुड़ाव को भी उजागर करता है।




