नागपूर की आशिकी का ठाणे में द एंड! प्रेम त्रिकोण में पति को टपकाने वाली दीपाली मैडम गिरफ्तार!

इंद्र यादव/ठाणे। आजकल प्यार-व्यार का हाल बेहाल हो गया है। दिल वाला मामला नहीं, सीधा कत्ल वाला ड्रामा चल रहा है। नागपूर से शुरू हुई एक ‘मस्त’ लव स्टोरी का अंत ठाणे में बाहुबली स्टाइल में हो गया। और वो भी प्रेम त्रिकोण में पति को रास्ते से हटाकर भागने वाली दीपाली उर्फ बाली विजय साळुंके के साथ!नागपूर के बेलतरोडी पुलिस स्टेशन में गु.र.नं. 405/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि 29 साल की दीपाली मैडम ने अपने पति को ‘टपका’ दिया। पति गायब, पत्नी फरार। नागपूर से रफूचक्कर होकर ठाणे में छिपने की कोशिश। सोच रही होगी — अब कौन ढूंढेगा मुझे!लेकिन भई, कानून के हाथ लंबे होते हैं… और ठाणे पुलिस के खंडणी विरोधी पथक (एंटी-एक्सटॉर्शन सेल) के हाथ तो और भी लंबे!पोहवा/1834 शैलेश शिंदे को ठोस ख़ुफ़िया सूचना मिली कि ये फरार ‘हसीना’ संत ज्ञानेश्वर नगर, ठाणे में छिपी बैठी है। फिर क्या था! बिना एक मिनट गवाए पुलिस टीम ने रेड मारी। 3 अक्टूबर 2026 की सुबह 7 बजे दीपाली को धर दबोचा। पता? लॉरी स्टैंड, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर रोड, ठाणे।पूछताछ शुरू हुई तो मैडम ने भी कोई नाटक नहीं किया। सीधा-सीधा कबूल कर लिया — हाँ, पति को टपकाने का कांड मैंने ही किया। अब आगे की जांच के लिए संबंधित अधिकारी के हवाले कर दिया गया है। ये दमदार एक्शन करने वाली टीम:पोउपनि/सचिन कुंभार,पोहवा/1834 शैलेश शिंदे,पोशी/3213 संतोष वायकर,मपोशी/8101 मयुरी भोसले।मार्गदर्शन: मा. शैलेश साळवी, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, खं.वि.प., गुन्हे शाखा, ठाणे शहर।तो समझ गए ना! आशिकी के चक्कर में पति को रास्ते से हटाओगे, नागपूर से भागकर ठाणे आओगे, तो भी पुलिस की नजर से बच नहीं पाओगे। ठाणे पुलिस ने एकदम क्लीन स्वीप कर दिया।प्रेम त्रिकोण में फंसकर कांड करने वालों के लिए ये सीधा संदेश है —प्यार करो, लेकिन कत्ल मत करो। वरना ठाणे पुलिस तुम्हें भी उसी स्टाइल में पकड़ लेगी!
