Thursday, February 26, 2026
Google search engine
HomeCrimeफर्जी पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 10 हजार की ठगी, पुलिस ने कराई...

फर्जी पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 10 हजार की ठगी, पुलिस ने कराई पूरी रकम रिफंड

भूपेंद्र सिंह
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। कोतवाली सदर क्षेत्र में फर्जी पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 10 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस की सक्रियता से पीड़ित युवक की पूरी धनराशि वापस कराई गई। जानकारी के अनुसार एबी नगर निवासी प्रतीक सिंह ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 फरवरी 2026 को एक युवक उसके साइबर कैफे पर आया और फर्जी पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपी 10,000 रुपये नकद लेकर चला गया। बाद में जांच में पता चला कि दिखाया गया पेमेंट स्क्रीनशॉट फर्जी था। मामले की शिकायत मिलने पर कोतवाली सदर की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 25 फरवरी 2026 को पीड़ित की पूरी 10,000 रुपये की धनराशि रिफंड करा दी गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी पेमेंट की पुष्टि बैंक खाते में राशि प्राप्त होने के बाद ही करें। केवल स्क्रीनशॉट के आधार पर लेनदेन न करें और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments