झांसी जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, जिला जज के साथ DM और SSP ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

बैरक, प्रवेश-निकास, CCTV और प्रहरी व्यवस्था का लिया जायजा; जेल प्रशासन को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

झांसी, उत्तर प्रदेश। जिला कारागार झांसी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 26 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलेश कच्छल, जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संयुक्त रूप से कारागार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, CCTV कैमरों, प्रहरी व्यवस्था और अन्य सुरक्षा इंतजामों का गहन जायजा लिया। इसके साथ ही जेल परिसर की साफ-सफाई तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान जेल की निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों का गंभीरता से पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *