Monday, February 23, 2026
Google search engine
HomeCrimeवसई में 13 वर्षीय छात्रा की मौत मामला: शिक्षिका पर गैर इरादतन...

वसई में 13 वर्षीय छात्रा की मौत मामला: शिक्षिका पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, गिरफ्तारी

पालघर। वसई के सतीवली स्थित श्री हनुमंत विद्या मंदिर स्कूल में छठी कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा काजल गौंड की मौत के मामले में पुलिस ने शिक्षिका ममता यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 8 नवंबर को स्कूल देर से आने पर शिक्षिका ने काजल समेत कई बच्चों को स्कूल बैग कंधे पर रखकर 100 उठक-बैठक लगाने की सजा दी थी, जिसके बाद घर लौटने पर काजल की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेजे अस्पताल से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वलिव पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया। पहले इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज था, लेकिन जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अब शिक्षिका को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments