यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों के तबादले
CID, EOW, PAC, SSF और इंटेलिजेंस समेत कई अहम इकाइयों में बदली जिम्मेदारी; संजीव सुमन को UPSIFS में एसपी की कमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। नई तबादला सूची में सीआईडी, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW), पीएसी, एसएसएफ, सतर्कता अधिष्ठान, यातायात निदेशालय, तकनीकी सेवाएं और क्षेत्रीय अभिसूचना सहित पुलिस की कई महत्वपूर्ण इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। तबादला सूची के अनुसार डॉ. सतीश कुमार को 01 वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ में सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संजीव सुमन को उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (UPSIFS), लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में सेनानायक तथा आशुतोष त्रिवेदी को क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आनन्द कुमार-II को सीआईडी लखनऊ में पुलिस अधीक्षक और संजय राय को ईओडब्ल्यू लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शशि शेखर सिंह को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर और वंशराज सिंह यादव को 03 वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज में सेनानायक के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा राजकुमार को सतर्कता अधिष्ठान, कमल किशोर को ईओडब्ल्यू लखनऊ, देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ तथा शोएब इकबाल को यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश में जिम्मेदारी दी गई है। राहुल मिठास की तकनीकी सेवाओं में तैनाती बरकरार रखी गई है, जबकि डॉ. कृष्ण गोपाल को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC), मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पवित्र मोहन त्रिपाठी को आरटीसी चुनार, मिर्जापुर, आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान और महेश सिंह अत्रि को क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली में तैनाती मिली है। प्रीतिबाला गुप्ता की एटीएस लखनऊ में तैनाती बरकरार रखी गई है। यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस में 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जिनमें विभिन्न जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई थीं।
