गणेश चतुर्थी पर बत्तुल परिवार के घर विराजमान हुए गणपति बप्पा

मुंबई। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुंबई के बांद्रा पूर्व खेरवाड़ी स्थित न्यू साफल्य सोसायटी में बत्तुल परिवार के घर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ विराजमान की गई है। गणपति बप्पा के आगमन से पूरे परिवार में उत्साह और भक्ति का माहौल है। बत्तुल परिवार द्वारा 14 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है। परिवार ने रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों को श्री गणेश के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया है। भुवनेश्वर बत्तुल भाजपा के उत्तर मध्य जिला कार्यकारी सदस्य हैं। इसके चलते गणेशोत्सव के दौरान कई राजनीतिक नेता, पार्टी पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। आगंतुकों का बत्तुल परिवार की ओर से स्वागत किया जा रहा है। गणपति बप्पा के लिए आकर्षक और भव्य सजावट की गई है। फूलों, दीपों और पारंपरिक साज-सज्जा के बीच विराजमान भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बत्तुल परिवार ने गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की है।
गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *