HomeMaharashtraलोनावाला में बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 लोग पानी में...

लोनावाला में बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 लोग पानी में बह गए, 3 शव बरामद

पुणे। मुंबई से सटे लोनावाला में एक बड़ा हादसा हुआ है। मानसून की छुट्टियां मनाने गए एक ही परिवार के 5 सदस्य वॉटरफॉल में बह गए हैं। यह वॉटरफॉल भूसी बांध के पीछे एक पहाड़ी पर बना हुआ था, जिसे रेलवे का झरना कहा जाता है और यह पानी भूसी डैम में प्रवेश करता है। इस दुर्घटना में बहने वाले परिवार में 4 बच्चे और एक महिला शामिल हैं। अब तक 3 शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी के 2 लोगों की तलाश जारी है। लोनावाला शहर पुलिस टीम और शिव दुर्ग बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। भूसी डैम ओवरफ्लो होते ही यह पहला हादसा सामने आया है। जो परिवार पानी में बहा है, वह पुणे सैय्यद नगर का निवासी है। इस बात की जानकारी पुणे एसपी पंकज देशमुख ने दी है।बरामद शवों की पहचान
बरामद शवों में महिला की पहचान शाहीना परवीन के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 40 साल है। वहीं, जिस बच्ची का शव बरामद किया गया है, उसकी उम्र 13 साल बताई जा रही है। यह हादसा मानसून के दौरान बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को उजागर करता है, खासकर लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर। प्रशासन और बचाव दल पूरी कोशिश कर रहे हैं कि शेष लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments