HomeCrimeमीरा रोड में युवक की चाकू मारकर हत्या, अंधेरे में पुलिस

मीरा रोड में युवक की चाकू मारकर हत्या, अंधेरे में पुलिस

मुंबई से सटे मीरारोड इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

पुलिस के अनुसार अंकुश राय (20) 30 जनवरी को देर रात मीरा रोड के जांगीड़ इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान छह लोगों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंकुश को तत्काल मीरा रोड के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 31 जनवरी तड़के उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज का सहारा
पुलिस उपायुक्त जयंत बजबले सहित पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज लिया। मीरा रोड पुलिस ने छह अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments