HomeArchitectureBreakingव्यापारी को उसके ही घर में बंधक बनाकर 55 लाख की लूट,...

व्यापारी को उसके ही घर में बंधक बनाकर 55 लाख की लूट, केस दर्ज

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक गिनी जाती है। लेकिन इसके बावजूद यहां अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां की पुलिस और प्रशासन अपराध और अपराधियों को रोकने के तमाम दावे करती है लेकिन वह केवल दावे ही रह जाते हैं। अब शहर के दक्षिण मुंबई के कालाबादेवी इलाक़े में रहने वाले एक व्यापारी को उसके ही घर में बंधक बनाकर लाखों रुपए लूय लिए गए।
तिजोरी से 55 लाख रुपए लूट लिए गए
जानकारी के अनुसार, मुंबई के कालाबादेवी इलाक़े में रहने वाले एक व्यापारी को उसके घर में ही बंधक बनाया गया उर फिर तिजोरी से 55 लाख रुपए लूट लिए गए। सूत्रों ने बताया की यह घटना कालाबादेवी के आदित्य हाईट्स की है जब व्यापारी घर में अकेला था और उसी समय चार अज्ञात लोग उसके घर में घुस गये। इन चारों आरोपियों ने पहले व्यापारी की जमकर पिटाई की और फिर उसे बंधक बनाया और फिर उसकी तिजोरी साफ़ की जिसमे 55 लाख रुपये थे। पैसे चुराने के बाद आरोपी वहां से फ़रार हो गये। यह घटना रविवार की है घटना की जानकारी मिलने के बाद एलटी मार्ग पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 454, 392, 341 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इलाके में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध की तलाश कर रही है। आगे की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments