HomeArchitectureBreakingहज यात्रा के लिए 40 यात्रियों को ले जा रही बस में...

हज यात्रा के लिए 40 यात्रियों को ले जा रही बस में अचानक लगी आग

सतारा। महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड में मिराज से हज यात्रा के लिए 40 यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना गुरुवार सुबह 3:00 बजे की है। आग की चपेट में आने से बस धू-धू कर जल गई। मिराज से मुंबई डॉल्फिन कंपनी की MH 03 CP 4500 की इलेक्ट्रिक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण तस्वाडे टोल बूथ पर आग लग गई। फिलहाल इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रेवल्स बस जलकर खाक हो चुका था। इस दुर्घटना में लोग आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। लोगों के थोड़े बहुत सामना जल गए हैं, लेकिन कोई घायल नहीं है। बस से निकला धुंआ को देखकर ड्राइवर अलर्ट हो गया, जिसके चलते लोगों की जान बच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही फटाफट डिक्की से सामना निकाला गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments