HomeCrimeअभिनेता आफताब शिवदासानी से डेढ़ लाख रुपये की ठगी

अभिनेता आफताब शिवदासानी से डेढ़ लाख रुपये की ठगी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता आफताब शिवदासानी के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पैन कार्ड अपडेट कराने के बहाने ठगों ने बॉलीवुड एक्टर के साथ 1.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। मुंबई पुलिस ने शिवदासानी से 1.50 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, आफताब शिवदासानी को मोबाइल पर हाल ही में एक मैसेज आया था। इस मैसेज में लिखा था, “प्रिय एक्सिस खाताधारक, आपका खाता आज निलंबित कर दिया जाएगा, कृपया तुरंत पैन कार्ड अपडेट करें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- खाते से उड़े लाखों रुपये! जब अभिनेता ने लिंक पर क्लिक किया तो एक्सिस बैंक का पेज खुला। उसी समय आफताब के पास एक अन्य अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया और आफताब से लिंक पर क्लिक करने के बाद खुले कथित एक्सिस बैंक के पेज पर अपना मोबाइल नंबर और एम पिन नंबर दर्ज करने का अनुरोध किया। आफताब ने भी वैसा ही किया और पेज पर मांगी गयी डिटेल्स भर दी। इसके बाद उन्हें एक मैसेज आया कि उनके बैंक खाते से 1,49,999 रुपये डेबिट हुए हैं। बैंक से पैसे कटने का मैसेज आते ही आफताब शिवदासानी को सब कुछ समझ गया। उन्होंने सोमवार को बैंक मैनेजर से संपर्क किया। जिसके बाद मैनेजर ने अभिनेता से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। फिर आफताब ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments