Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeCrime17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

प्रमोद कुमार
नवी मुंबई।
नवी मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की के साथ कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब लड़की नवी मुंबई के कौपर खैराने में अपने भाई से मिलने आई थी। वह एक अस्पताल गई थी जहां पता चला कि वह 34 सप्ताह की गर्भवती है। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, नाबालिग उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के एक गांव की रहनेवाली है और एक व्यक्ति ने अप्रैल से पहले कथित तौर पर उसके साथ कई बार बलात्कार किया था। अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने मामले को आगे की जांच के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस के पास भेजा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments