Saturday, June 28, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraसांगली के 100 लोग सूडान में फंसे, विदेश मंत्री से मदद का...

सांगली के 100 लोग सूडान में फंसे, विदेश मंत्री से मदद का अनुरोध करता हूं- जयंत पाटिल

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने गुरुवार को कहा कि उनके गृह जिले सांगली के 100 लोग संकटग्रस्त सूडान में फंसे हैं और उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से अनुरोध किया कि वह उन्हें स्वदेश वापस लाने में मदद करें। संकटग्रस्त देश से भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है। 360 भारतीयों का पहला जत्था सऊदी अरब से बुधवार रात दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा, जबकि भारतीय वायुसेना का एक विमान 246 भारतीयों को लेकर गुरुवार को मुंबई पहुंचा। पाटिल ने जयशंकर और राकांपा प्रमुख शरद पवार को टैग करते हुए ट्वीट किया, “मैं अपने गृह नगर सांगली के 100 नागरिकों को वापस लाने के लिए आप से सहायता मांग रहा हूं। सूडान में जारी युद्ध के कारण वे वहां फंसे हुए हैं। वे वर्तमान में भारतीय वायुसेना के निकटतम संचालन केंद्र से 1200 किलोमीटर दूर हैं। आपसे हस्तक्षेप करने और उनकी मदद करने का अनुरोध करता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments