Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमंत्रालय में जल आपूर्ति सामान्य, BMC ने पाइपलाइन मरम्मत का कार्य पूरा...

मंत्रालय में जल आपूर्ति सामान्य, BMC ने पाइपलाइन मरम्मत का कार्य पूरा किया

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा मंत्रालय में जल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे अब पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय की मुख्य और विस्तार इमारतों को बीएमसी द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन हाल ही में पाइपलाइन में रेत और कंकड़ जमा होने से पानी का प्रवाह बाधित हो गया था, जिससे पानी कम दबाव में आ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक रूप से टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की गई थी। अब पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और मंत्रालय में जल आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments