Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमहिला उत्पीड़न मामलों की समीक्षा के लिए 17 मार्च को महिला जनसुनवाई...

महिला उत्पीड़न मामलों की समीक्षा के लिए 17 मार्च को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम

झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता में 17 मार्च 2026 को महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा तथा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 10:30 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जुनैद अहमद, मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी और पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला उत्पीड़न से पीड़ित शिकायतकर्ता जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी शिकायत सीधे आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकती हैं। इसके लिए शिकायतकर्ताओं को अपने साथ शिकायती पत्र, मोबाइल नंबर तथा पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। प्रशासन ने जनपद की पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखें, ताकि उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments