Wednesday, October 29, 2025
Google search engine
HomeCrimeमुंबई में महिला से छेड़छाड़, दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में बांद्रा के...

मुंबई में महिला से छेड़छाड़, दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में बांद्रा के पब गई थी, जांच शुरू

मुंबई: एक निजी पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई आई 30 वर्षीय एक महिला के साथ बांद्रा के एक पब में कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। महिला का परिवार मुंबई में ही रहता है। महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत पर संज्ञान लेने के बजाय, पब प्रबंधन ने उसे पब छोड़ने के लिए कहा। डीसीपी अनिल पारसकर ने मीडिया से कहा कि हमने इंस्टाग्राम पर महिला की पोस्ट पढ़ी। उनसे संपर्क भी किया। वह बेंगलुरु में है। उनका मुंबई आना संभव नहीं है। उनकी बहन मुंबई में है। हम उसका बयान दर्ज कर रहे हैं। पुलिस ने संबंधित पब के मॉलेस्टेशन वाली वारदात के दिन के सीसीटीवी फुटेज को भी जब्त कर लिया है।

महिला के अनुसार, 25 मार्च को एक फ्रेंड की इंगेजमेंट पार्टी के लिए वह मुंबई में थी। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उसने लिखा कि,’मैं अपने परिवार के साथ बांद्रा गई थी। तभी मेरी बगल में खड़े आदमी ने मुझे टच किया। मैं इसके बाद उस पर गुस्सा भी हुई। वह बहुत शराब पिए हुए था। नशे में था, लेकिन यह किसी महिला को अनुचित तरीके से टच करने का बहाना नहीं हो सकता। उस लड़के के दोस्त समझ गए कि उसने गलत किया है। कुछ ने उसकी तरफ से माफी मांगी, जबकि अन्य ने उसे डिफेंड करने की कोशिश की। कइयों ने महिला से शांत होने का अनुरोध किया।’

महिला की पोस्ट के बाद हालांकि पब प्रबंधन की तरफ से महिला से माफी भी मांगी गई है, लेकिन महिला का कहना है कि पब प्रबंधन को जो तत्काल एक्शन लेना चाहिए था, उसमें उसने बहुत देरी की है। पुलिस ने इस केस में पब में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments