Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशजहाँ गोमाता की सेवा होती है, वहीं धर्म जीवित और मानवता सुरक्षित...

जहाँ गोमाता की सेवा होती है, वहीं धर्म जीवित और मानवता सुरक्षित रहती है: महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास जी

बरेली, उत्तर प्रदेश। स्वामी ईश्वरदास जी महाराज, संस्थापक एवं अध्यक्ष, श्री कृष्णायन देशी गोरक्षाशाला ने नाथ नगरी बरेली के स्टेडियम रोड स्थित हरगोविंद नगर में ठाकुर अखिलेश सिंह के निवास ‘ॐ निवास’ पर आगमन किया, जहाँ उनका स्वागत किया गया। श्री श्याम कामधेनु रक्षालय एवं औषधालय ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय सचिव ठाकुर अखिलेश सिंह ने बताया कि स्वामी ईश्वरदास जी हरिद्वार से प्रयागराज जाते समय गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत बरेली पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “जहाँ गोमाता की सेवा होती है, वहीं धर्म जीवित रहता है और मानवता सुरक्षित रहती है। महामंडलेश्वर जी ने बताया कि गोमाता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग को लेकर 27 अप्रैल 2026 और 27 जुलाई 2026 (गो सम्मान दिवस) को देशभर में 5000 स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा। तहसील, ब्लॉक, अनुमंडल और जिला स्तर पर महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक गोसेवकों से 27 अप्रैल 2026 को अपने-अपने तहसील और ब्लॉक स्तर पर जिला कलेक्ट्रेट पहुँचकर ज्ञापन देने का आह्वान किया। साथ ही रामगंगा घाट पर आयोजित गंगा आरती के लिए गंगा समग्र के सभी सदस्यों को बधाई दी। इससे पूर्व ठाकुर अखिलेश सिंह ने स्वामी जी का गंगाजल और शॉल भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित भक्तों ने फूलमाला और पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में चेतेन्द्र पाल सिंह राज, सुधीर यादव, मनोज गोड़, विशेष कुमार, कुँवर युवांश सिंह, तृप्ति सिंह सहित अन्य गोभक्त उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments