Friday, March 6, 2026
Google search engine
HomeBollywoodरेट्रो अंदाज़ में दिखीं उर्वशी रौतेला, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने कहा...

रेट्रो अंदाज़ में दिखीं उर्वशी रौतेला, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने कहा — “मॉडर्न डे मधुबाला”

अनिल बेदाग/ मुंबई। ग्लोबल पहचान, 200 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स और अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर दमदार मौजूदगी के बीच उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सच्ची सुंदरता समय की सीमाओं में बंधी नहीं होती। उनकी हालिया विंटेज प्रेरित तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर ऐसा जादू चलाया कि प्रशंसकों ने उनकी तुलना सीधे हिंदी सिनेमा की अमर सुंदरी मधुबाला से कर दी। मुलायम घुंघराले बाल, काजल से सजी अभिव्यक्तिपूर्ण आंखें और सादगी में लिपटी शालीनता—इन तस्वीरों में उर्वशी का अंदाज़ मानो बॉलीवुड के स्वर्णिम युग की किसी क्लासिक फिल्म का जीवंत फ्रेम बन गया हो। कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया का कमेंट सेक्शन “मॉडर्न डे मधुबाला” जैसे संदेशों से भर गया और दोनों अभिनेत्रियों की तस्वीरों के कोलाज तेजी से वायरल होने लगे। कई प्रशंसकों का मानना है कि यह तुलना सिर्फ चेहरे की समानता तक सीमित नहीं है, बल्कि उर्वशी की सूक्ष्म भाव-भंगिमाएं और उनकी गरिमामयी मुस्कान भी लोगों को मधुबाला की याद दिलाती हैं। वही मधुबाला जिन्होंने मुग़ल-ए-आज़म जैसी कालजयी फिल्म में अपने अभिनय से इतिहास रचा था। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस में मासूमियत, आत्मविश्वास और आकर्षण का अनोखा संगम था, जिसकी झलक उर्वशी के इस विंटेज अवतार में भी दिखाई दी। अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं के बावजूद उर्वशी अपने परिवार और भावनात्मक मूल्यों को प्राथमिकता देती हैं। यही कारण है कि उनकी छवि केवल ग्लैमरस स्टार तक सीमित नहीं रहती, बल्कि एक ऐसी शख्सियत के रूप में उभरती है जो आधुनिकता के साथ परंपरा को भी संजोए रखती है। फैशन एक्सपेरिमेंट्स के लिए जानी जाने वाली उर्वशी ने इस बार रेट्रो स्टाइल के जरिए यह साबित किया है कि क्लासिक एलिगेंस कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं होता। फिल्म जगत के जानकारों का मानना है कि मधुबाला जैसी दिग्गज अभिनेत्री से तुलना केवल प्रशंसा नहीं, बल्कि यह संकेत भी है कि आज के सितारे फिर से क्लासिक बॉलीवुड की झलक को अपनाने लगे हैं। यह एक क्षणिक सोशल मीडिया ट्रेंड हो या किसी बड़े रेट्रो रुझान की शुरुआत, इतना तय है कि उर्वशी रौतेला की इन नई तस्वीरों ने अलग-अलग पीढ़ियों के बीच एक खूबसूरत सेतु बना दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments