Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव पुलिस की पहल: महिला हेल्प डेस्क पर काउंसलिंग से कई परिवारों...

उन्नाव पुलिस की पहल: महिला हेल्प डेस्क पर काउंसलिंग से कई परिवारों में सुलह

भूपेन्द्र सिंह/ उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में सभी थानों की महिला हेल्प डेस्क पर पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग कराई गई। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्प डेस्क की टीम ने आपसी मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करते हुए कई परिवारों को टूटने से बचाया। काउंसलिंग के उपरांत महिला थाना एवं थाना सोहरामऊ से 04-04, थाना औरास व थाना बांगरमऊ से 03-03, थाना हसनगंज से 02 तथा थाना गंगाघाट, कोतवाली सदर एवं थाना सफीपुर से 01-01 जोड़े को आपसी सहमति और बिना किसी विवाद के साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। इस पुनीत कार्य में परिवार परामर्श केंद्र समिति के प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित डॉ. अबसार अली और डॉ. सगीर अहमद का विशेष योगदान रहा। वहीं पुलिस टीम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह, मुख्य आरक्षी नसीर, महिला मुख्य आरक्षी उपासना, आरक्षी अक्षय गोस्वामी तथा महिला आरक्षीगण सेविका, रूबी राव, शिखा यादव, सुहावना तोमर, शकुंतला, तरुण रानी और रंजना कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन की इस पहल को सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे परिवारिक विवादों का समाधान संवाद और समझाइश के माध्यम से संभव हो सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments