Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeMaharashtra12वीं और 10वीं की परीक्षाओं में नकलमुक्त अभियान के तहत सभी केंद्रों...

12वीं और 10वीं की परीक्षाओं में नकलमुक्त अभियान के तहत सभी केंद्रों पर सीसीटीवी अनिवार्य, बिना कैमरे वाले केंद्र 58 से घटकर 11

मुंबई। कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं के दौरान नकलमुक्त अभियान के अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य कर दिए गए हैं। मुंबई विभागीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत बिना कैमरे वाले केंद्रों की संख्या 58 से घटकर 11 रह गई है। यह जानकारी मुंबई विभागीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव ज्योत्स्ना शिंदे-पवार ने दी। उन्होंने बताया कि जिन परीक्षा केंद्रों पर अभी भी सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध नहीं हैं, वहां केंद्र संचालक और सभी कर्मचारी अन्य स्कूलों एवं कनिष्ठ महाविद्यालयों से नियुक्त किए जाएंगे। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र यानी 12वीं की लिखित परीक्षा 10 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं माध्यमिक शालांत प्रमाणपत्र यानी 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित होगी। मुंबई विभागीय मंडल की 5 फरवरी 2026 को हुई पत्रकार परिषद में 12वीं के 58 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की अनुपलब्धता की जानकारी दी गई थी। इसके बाद केंद्र संचालकों, पर्यवेक्षकों, शिक्षा अधिकारियों और शिक्षा निरीक्षकों की बैठकें लेकर उन्हें नकलमुक्त अभियान के तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में अधिकांश परीक्षा केंद्रों द्वारा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है, जिसके चलते बिना कैमरे वाले परीक्षा केंद्रों की संख्या घटकर 11 रह गई है, यह जानकारी मुंबई विभागीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments