Wednesday, November 12, 2025
Google search engine
HomeEntertainmentमिशन शक्ति के तहत: एक शाम सेना के नाम में सम्मानित हुई...

मिशन शक्ति के तहत: एक शाम सेना के नाम में सम्मानित हुई विभूतियां

डॉ अंशुमान अग्निहोत्री
उन्नाव, उत्तर प्रदेश।
उन्नाव जीआईसी मैदान में 13 दिवसीय विराट बहु आयामी उन्नाव महोत्सव के ग्यारहवें दिन लखनऊ मोशन पिक्चर्स और फिल्म्स एंड फ्राटेर्निटी एसोसिएशन के बैनर तले संस्थापक भानु प्रकाश शुक्ला और उपाध्यक्ष जीतेन्द्र के संयोजन में एक शाम सेना के नाम का आयोजन हुआ। शहीद अजीत आज़ाद की वीर नारी मीना, वरिष्ठ पूर्व सैनिकों और उप्लब्धिवान व्यक्तियों का सम्मान हुआ। मिशन शक्ति के तहत राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित शिक्षिका डॉ स्नेहिल पांडेय, गायिका नीतू कौर और शबनम, ब्यूटिशियन रश्मि, मॉडल शैलू वर्मा आदि का सम्मान हुआ। गगन शुक्ला ने कर चले हम फ़िदा, अजय कपूर ने छोड़ो कल की बातें, सुरेश बॉक्सर ने जहां डाल डाल पर, अरुण गोस्वामी ने मेरे देश की धरती, भानु प्रकाश शुक्ला ने जाने चले जाते हैं कहां गाकर माहौल में देशभक्ति की गंगा बहाई। वहीं सांस्कृतिक संयोजक डॉ मनीष सेंगर ने होंठों पे गंगा हो हांथों में तिरंगा हो सुनाकर ख़ूब तालियां बजवाई। नीतू कौर और शबनम ने युगल सौदागर सौदागर गाकर वाहवाही लूटी। विशाल ने पुकारता चला हूं मैं सुनाया। साईं डांस अकादमी के बच्चों ने भारतीय सेना को समर्पित नृत्य संगीत नाटिका पेश कर वातावरण देशभक्तिमय बना दिया।
दीप प्रज्ज्वलन ऐ डी एम सुशील कुमार गोंड़, एक्वाडन लीडर मधु मिश्रा, अध्यक्षा निम्मी अरोड़ा, प्रबंधक अशोक पटेल शिवा, अध्यक्ष बाबू लाल कनौजिया, महोत्सव संयोजक राम सुमेर सिंह, सांस्कृतिक संयोजक डॉ मनीष सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह, प्रभारी सुख सागर पटेल, अनिल सिंह फौजी, एयरोस्पेस इंजीनियर तन्मय त्रिपाठी आदि ने किया। समन्वयकों राहुल कश्यप, सैमी वर्मा, शैलू वर्मा, सतीश शर्मा आदि ने व्यवस्थापन किया। संचालन सांस्कृतिक संयोजक मनीष सिंह सेंगर ने किया। अध्यक्षा निम्मी अरोड़ा और प्रबंधक अशोक पटेल ने सबके प्रति आभार जताया। पूर्व अध्यक्ष प्रेम चंद्र सिंह, वेद प्रकाश साहू व अनूप चौधरी, बिल्डर शलभ आनंद, रमेश पटेल, अभय प्रताप, लक्ष्य निगम, मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, फ़ैज़ खान, बीनू त्रिवेदी, नितिन गुप्ता, परमजीत सिंह, आलोक अवस्थी, बाल गौरव त्रिपाठी, महेश गुप्ता आदि का सहयोग रहा। अतिथियों और कलाकारों को आयोजकों ने सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments