Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअमृत भारत योजना के तहत मुंबई के 5 स्टेशनों का नवीनीकरण पूर्ण,...

अमृत भारत योजना के तहत मुंबई के 5 स्टेशनों का नवीनीकरण पूर्ण, 22 मई को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

वी. बी. माणिक
मुंबई।
मध्य रेलवे के अमृत भारत योजना अंतर्गत 132 स्टेशनों के नवीनीकरण कार्य चल रहे हैं, जिनमें मुंबई मंडल के 5 स्टेशनों- चिंचपोकळी, परेल, माटुंगा, वडाला और शाहद का नवीनीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। इन स्टेशनों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई 2025 को करेंगे। इस संबंध में वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने पत्रकारों को इन स्टेशनों पर ले जाकर नए रूप से अवगत कराया। पूरे भारतवर्ष में 1200 स्टेशनों का नवीनीकरण अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है। माटुंगा स्टेशन विशेष रूप से उल्लेखनीय है, क्योंकि यहां 2016 से सभी महिला कर्मचारी- स्टेशन मास्टर, टिकट चेकिंग स्टाफ, बुकिंग क्लर्क और सफाईकर्मी तैनात हैं। सभी पांचों स्टेशनों को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। परेल स्टेशन पर तो दोपहिया वाहनों की पार्किंग पहली मंजिल पर बनाई गई है, जो कि एक अनोखी पहल है। आने वाले समय में इन स्टेशनों का नया रूप यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं और बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। योजना के दूसरे चरण में बाकी अन्य स्टेशनों के नवीनीकरण की भी तैयारियाँ तेज़ी से शुरू हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments