Friday, March 6, 2026
Google search engine
HomeCrimeपुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, उन्नाव के दो गांवों में...

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, उन्नाव के दो गांवों में 8 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

भूपेन्द्र सिंह
उन्नाव, उत्तर प्रदेश।
सदर कोजीटीतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों ओर से कुल 8 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। बता दे कि यह घटना अचली खेड़ा और भवानी खेड़ा गांवों के निवासियों के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, इन दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे भी चले। प्रथम पक्ष से भवानी खेड़ा निवासी सुशील, मुन्नू लाल और मनीष घायल हुए। वहीं, द्वितीय पक्ष से ओम प्रकाश (पुत्र छोटा), बिमला, ओम प्रकाश, राम औतार, रीता (पत्नी सुरेश), नीलम और अजय कुमार को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को तत्काल उन्नाव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण हुआ। चिकित्सकों के अनुसार, अधिकांश घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि कुछ को निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments