Tuesday, January 13, 2026
Google search engine
HomeCrimeप्रवासी मजदूरों की दो बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में दो व्यक्ति...

प्रवासी मजदूरों की दो बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीड जिले के माजलगांव में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों की दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ितों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। परिवारों को सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। बीड जिले के माजलगांव में रहने वाले लगभग 15 परिवार छत्तीसगढ़ से गन्ने की कटाई के लिए आए थे। 24 दिसंबर को जब लड़कियों के माता-पिता काम पर गए थे, तब घटना हुई। पुलिस के अनुसार, स्थानीय किराने की दुकान के मालिक गणेश राजेभाऊ घाटुल और उनका दोस्त ट्रैक्टर चालक अशोक भास्कर पवार ने 13 और 14 वर्ष की दो किशोरियों को पास के कपास के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ दिनों तक डर के कारण लड़कियां चुप रहीं। बाद में, एक लड़की ने अपने पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद दूसरी लड़की ने भी अपने चाचा को घटना के बारे में जानकारी दी। मजदूर परिवार ने माजलगांव ग्रामीण पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपियों घाटुल और पवार को पॉक्सो अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। दोनों पीड़िताओं को बुधवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों और उनके परिवारों को सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई है ताकि उन्हें आर्थिक और मानसिक मदद मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments