
मुंबई। शहीद दिवस के अवसर पर आज महाराष्ट्र के मंत्रालय में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के सहसचिव सचिन कावले, सहायक कक्ष अधिकारी विजय शिंदे, राजेंद्र बच्छाव सहित मंत्रालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।




