Thursday, March 26, 2026
Google search engine
HomeLifestyleTravelसड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। चाचा का अंतिम संस्कार कर देर रात घर लौट रहे भतीजे समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। एक ही परिवार पर दोहरी त्रासदी टूटने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
हरदोई जिले के थाना कासिम पुर के ग्राम अटिया निवासी राजू राठौर के चाचा रामजीवन की गत मंगलवार की सुबह स्वाभाविक मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट देर शाम हुआ। अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव और पड़ोस के तमाम लोग गए थे। अंतिम संस्कार के बाद राजू राठौर 60 वर्ष पुत्र राम भजन पड़ोसी गांव सिद्दीक पुर निवासी रामबालक 50 वर्ष पुत्र शिवराज और ग्राम गढ़ी निवासी पवन 40 वर्ष पुत्र श्रीराम के साथ बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर ग्रंट से गंगा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर करीब 5 किलोमीटर दूर रात करीब साढ़े दस बजे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने बाइक सहित तीनों सवारों को सड़क पर पड़ा देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की ख़बर तीनों गांवों में पहुंचते ही परिजनों में हाहाकार मच गया और तमाम परिजन भागकर अस्पताल आ पहुंचे। साथ ही घटना की सूचना पर अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे तमाम लोग भी अस्पताल आ गए। पुलिस द्वारा तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments