
डॉ अंशुमान अग्निहोत्री
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। पुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर लोहे के साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में दो भाइयों समेत 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक से लखनऊ अपनी मौसी के घर भंडारा कार्यक्रम में जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। रास्ते में नदी के पुल के पास अंधे मोड़ पर हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों उछल कर 10 फीट दूर जा गिरे। करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे। फिर वहां से गुजर रहे लोगों की उन पर नजर पड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तक तब दो युवक दम तोड़ चुके थे। तीसरे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बता दे कि मृतकों में एक तीन दिन पहले ही पिता बना था। रविवार को उसकी नवजात बेटी की छठी थी। एक की अप्रैल में शादी होनी थी। घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गदोरवा गांव के पास की है। भंडारे में शामिल होने मोहनलालगंज जा रहे थे उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के अढ़ोली गांव निवासी अनुराग (31) पुत्र रमेश कुमार अपनी मौसी के घर मोहनलालगंज में आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए रात करीब 10 बजे निकला था। उसके साथ उसका ममेरा भाई राहुल पाल (26) निवासी बेसनखेड़ा और दोस्त सौरभ गौतम (25) निवासी तौरा भी थे। तीनों अपाचे बाइक से जा रहे थे। दो की मौके पर मौत, एक ने रास्ते में दम तोड़ा जब बाइक अचलगंज-पुरवा रोड पर गदोरवा गांव में लोन नदी के पास बने पुल और अंधे मोड़ के नजदीक पहुंची, तभी तेज रफ्तार के कारण बाइक बेकाबू हो गई। सड़क किनारे लगे लोहे के साइन बोर्ड से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुराग और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ सड़क पर तड़पता रहा। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर आए। ग्राम प्रधान प्रफुल्ल पटेल भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोतवाल अमरनाथ यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल सौरभको एम्बुलेंस से सीएचसी पुरवा भिजवाया गया। सीएचसी पुरवा में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर तपन गुप्ता ने सौरभ गौतम को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल के जरिए मृतकों के परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही तीनों के घरों में मातम छा गया। है। वो अस्पताल पहुंचे। परिसर में चीख-पुकार मच गई। अनुराग ट्रक ड्राइवर था। ट्रक चलाकर अपना परिवार पालता था। 3 साल पहले रोशनी देवी से शादी हुई थी। तीन दिन पहले बेटी का पिता बना था। रविवार को उसकी छठी थी। अनुराग तीन भाई हैं- बड़ा भाई अजीत और छोटा भाई अनूप। राहुल की अप्रैल में होनी थी शादी: राहुल के घर पर मां रेनू, एक छोटा भाई रोहित और बहन रिंकी है। राहुल के पिता का 16 साल पहले ही निधन हो गया था। तब से वो दूध का व्यवसाय करता था। उसकी शादी तय थी। 25 अप्रैल को उसकी बारात जानी थी। पुणे में नौकरी करता था सौरभः सौरभ गौतम के घर पर छोटा भाई शिवा है। सिकंदरपुर में अपने मामा के यहां रहकर जेसीबी चलाता था। वह पुणे में नौकरी भी करता था।




