Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentउन्नाव के रंगकर्मी जब्बार अकरम स्टार प्लस के सीरियल में आएंगे नजर

उन्नाव के रंगकर्मी जब्बार अकरम स्टार प्लस के सीरियल में आएंगे नजर

डॉ अंशुमान अग्निहोत्री
उन्नाव, उत्तर प्रदेश।
जनपद उन्नाव के जाने-माने रंगकर्मी जब्बार अकरम अब स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक तोड़ कर दिल मेरा में जेलर की भूमिका में नजर आएंगे। उनके इस टेलीविजन सीरियल में चयन से उन्नाव सहित रंगमंच जगत में खुशी की लहर है। पूरब खेड़ा सिविल लाइन के एक साधारण परिवार में जन्मे जब्बार अकरम ने वर्ष 1990 में नाटक अमीबा से अपने रंगमंचीय सफर की शुरुआत की थी। इस नाटक के निर्देशक विजय पंडित थे, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं। वर्ष 1992 में वे पहली बार लखनऊ दूरदर्शन के नाटक उनकी मौत में दिखाई दिए, जिसके निर्देशक अशरफ हुसैन थे। जब्बार अकरम को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वे अनुष्ठान, उदय सांस्कृतिक संस्थान, लोक परिवर्तन युवा कल्याण समिति, नाट्यमंच, नाट्य शिल्पी, अनुकृति रंगमंडल कानपुर सहित अनेक प्रतिष्ठित रंगसंस्थाओं से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अमीबा, उनकी मौत, राजा का बाजा, जांच पड़ताल, राज दर्शन, तमाचा, पुरुष, बकरी, बिच्छू, कंजूस, सांझ, लड़की है तो क्या हुआ, वाह रे शहर, दरोगा जी, दो पैसे की जन्नत, मिर्जा की बाइसिकल सहित लगभग 30 नाटकों में अभिनय और निर्देशन किया है। उन्होंने वाह रे शहर, ये लड़की है तो क्या हुआ और दरोगा जी जैसे सामाजिक नाटकों का लेखन भी किया, जिनका संभागीय नाट्य समारोहों में मंचन हो चुका है। पेंटर और आर्टिस्ट के रूप में कार्य करते हुए वे आज भी रंगमंच में सक्रिय हैं। अपने लंबे रंगमंचीय सफर में उन्होंने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली और मध्य प्रदेश में अनेक प्रस्तुतियां दी हैं। टेलीविजन और फिल्मों में भी उनकी सशक्त उपस्थिति रही है। वे बुलेट राजा, मिलन टॉकीज, मिशन मजनू, फैमिली ऑफ ठाकुरगंज, मचान, रायबरेली, प्यारा कुल्हड़, एक्टिंग का भूत, छोलाछाप, जाइये आप कहां जाएंगे जैसी फिल्मों और ए सुटेबल बॉय, गृहण जैसी वेब सीरीज में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा वे सावधान इंडिया में पुलिस अधिकारी की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं। उनके सीरियल में आने की खुशी में रंगकर्मी साथियों डॉ. ओमेंद्र श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, शफी अहमद खान, एसके टाइगर, मोहम्मद आमिर, जया उपाध्याय, सविता उपाध्याय, मोहम्मद रफीक, अनुराग यादव, मोहम्मद सलीम रंगरेज, मोहम्मद आज़म अकरम, अभिषेक वर्मा, अस्मिता उपाध्याय, उमेश अग्निहोत्री, रहमान रूमी, रिज़वान अख्तर, विकास द्विवेदी, शैलेन्द्र तिवारी, राघवेन्द्र कुमार पाल सहित एडवोकेट एवं डॉ. प्रेम चंद्र सिंह प्रबंधक व प्रोड्यूसर (फिल्म प्यारा कुल्हड़) ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments