Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedराज्य के श्रमिक बीमा अस्पताल होंगे हाईटेक, मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिए...

राज्य के श्रमिक बीमा अस्पताल होंगे हाईटेक, मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिए आधुनिकरण के निर्देश

मुंबई। महाराष्ट्र में श्रमिक बीमा योजना के तहत संचालित सभी अस्पतालों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए, ऐसे निर्देश सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं, उपकरण और सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। राज्य श्रमिक बीमा योजना के मुख्य कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री आबिटकर ने यह निर्देश दिए। इस बैठक में चिकित्सा निदेशक डॉ. शशी कोलूनूरकर, प्रशासन निदेशक सोहम वायाल, उप निदेशक सचिन देसाई और राज्य के विभिन्न श्रमिक बीमा अस्पतालों के चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।
मंत्री आबिटकर ने कहा कि राशन दुकान संचालक, सहकारी संस्था कर्मी और शिक्षक वर्ग को भी श्रमिक बीमा योजना का लाभ मिले, इसके लिए जरूरी उपाय किए जाएं। साथ ही, अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को शिविर आयोजित करने और सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से अस्पतालों को उपकरण और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निधि दी जाएगी और रिक्त पदों की जल्द से जल्द भर्ती की जाएगी। डायलिसिस जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। श्रमिकों की पंजीकरण प्रक्रिया में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं, और जनजागरण अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि एक महीने बाद इन निर्देशों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, और यदि कार्य में प्रगति नहीं दिखी तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री आबिटकर ने यह भी कहा कि अस्पतालों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए प्लान तैयार किए जाएं और उनका प्रभावी क्रियान्वयन हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments