Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकर्नल सोफिया कुरैशी के ससुर के घर पर हमले की अफवाह निराधार

कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुर के घर पर हमले की अफवाह निराधार

बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. भीमाशंकर गुलेदा ने सोशल मीडिया पर फैली उस खबर का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुर के घर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा हमला किया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह खबर पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद है। यह अफवाह एक व्यक्ति अनीसुद्दीन के एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से फैलनी शुरू हुई, जिसमें कहा गया था कि गोकक तालुका के कोन्नूर गांव स्थित गौसाब बागेवाड़ी के घर पर यह हमला हुआ है। खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इसकी गंभीरता को देखते हुए बेलगावी जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई। गोकक सीपीआई सुरेश आर.बी. ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति की समीक्षा की। साथ ही, परिवार से भी अनावश्यक मुलाकातों से बचने की सलाह दी गई है। घर के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
कर्नल सोफिया कुरैशी: ऑपरेशन सिंदूर की प्रमुख आवाज
कर्नल सोफिया कुरैशी, भारतीय सेना की सिग्नल कोर की एक प्रमुख अधिकारी हैं। वे हाल ही में चर्चा में तब आईं जब उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग में भाग लिया। यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई का हिस्सा था। कर्नल कुरैशी ने इस ब्रीफिंग में विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ मिलकर भारत के सैन्य रुख को स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। यह क्षण भारतीय सैन्य इतिहास में विशेष रहा क्योंकि पहली बार महिला सैन्य अधिकारियों ने इतने बड़े ऑपरेशन की जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा की। उनके ससुर गौसाब बागेवाड़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम बेहद गर्वित हैं कि हमारी बहू ने देश की ओर से इतने महत्वपूर्ण ऑपरेशन का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें टीवी पर देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments